पोटरे (पुर्तगाल), 3 मार्च (आईएएनएस)। पुर्तगाल की फुटबाल क्लब पोटरे ने स्पेर्टिग लिस्बन को यहां लीग के 25वें दौर के मुकाबले में 2-1 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे के अनसुार, लिस्बन पर शुक्रवार की रात हुए मैच में मिली जीत के बाद पोटरे के 67 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका के शीर्ष पर बरकरार है।
पोटरे ने मैच की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और इवान मार्काना ने 29वें मिनट में गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
पहला हाफ खत्म होने से पहले राफाएल लेआओ (45+1) ने गोल दाग कर लिसबन को 1-1 की बराबरी दिला दी।
पोटरे ने मैच के दूसरे हाफ में भी दमदार शुरुआत की और यासिमी ब्राहिमी ने गोल करके मेजबान टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
लिस्बन ने मैच में वापसी की कोशिशें की लेकिन वह पोटरे के गोलकीपर कैसिलास को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए।
dharmpath.com dharmpath