विश्व कप के लिए 15 मई को होगी प्रारंभिक जर्मन टीम की घोषणा

बर्लिन, 3 मार्च (आईएएनएस)। गत विजेता जर्मनी इस वर्ष होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के लिए प्रारंभिक टीम की घोषणा 15 मई को करेगी।

जर्मन फुटबाल संघ (डीएफबी) ने शुक्रवार को बयान में कहा, “जर्मनी के प्रमुख कोच जोकिम लोउ र्डाटमंड स्थित जर्मन नेशनल फुटबाल म्युजियम में प्रारंभिक टीम की घोषणा करेंगे।”

डीएफबी ने यह भी कहा कि फीफा विश्व कप की तैयारियों के लिए मई 23 को इपान में राष्ट्रीय शिविर लेंगेगा।

अंतिम टीम का चयन करने के लिए फीफा की आधिकारिक समय सीमा 4 जून है।

जर्मन राष्ट्रीय टीम के आधिकारिक समन्वयक ओलिवर बीरहॉफ ने एक बयान में कहा, “हम रूस में एक बार फिर से इतिहास रचना चाहते हैं और इसलिए हम फुटबाल म्यूजियम में होंगे। हम इस बार भी एक सफल विश्व कप की उम्मीद हर रहें हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493