मिस्र में सड़क दुर्घटना में 9 की मौत

काहिरा, 4 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र प्रशासन का कहना है कि राजधानी काहिरा से जुड़े एक रेगिस्तान राजमार्ग पर कार दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद मेगहेद के हवाले से बताया कि के काहिरा के पूर्वोत्तर में काहिरा-इस्माइलिया राजमार्ग पर एक यात्री मिनीबस की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि मौके पर 14 एंबुलेंस पहुंची और पीड़ितों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया।

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को हुी दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि चार घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493