आईपीएल-2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान होंगे कार्तिक

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का कप्तान चुना गया है।

फ्रेंचाइजी ने रविवार को स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारण कर इसकी घोषणा की।

कोलकाता टीम ने जनवरी में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में 32 वर्षीय कार्तिक को 7.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।

रोबिन उथप्पा भी कोलकाता टीम की कप्तानी की रेस में शामिल थे। उन्हें टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

कार्तिक ने कहा, “कोलकाता नाइट राइडर्स का नेतृत्व करना एक सम्मान की बात है। यह आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है और मैं इस नई चुनौती के लिए उत्साहित हूं। मैं टीम के लिए उत्साहित हूं, जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ी शामिल हैं। मैं कोलकाता टीम और उनके प्रशंसकों के प्रतिनिधित्व में कोई कमी नहीं छोड़ूंगा।”

कार्तिक घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु की टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी 2009-10 सीजन का खिताब जीता।

कार्तिक ने पिछले साल आईपीएल में गुजरात लॉयंस की टीम के लिए खेला था। उन्होंने 361 रन बनाए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493