वर्ल्ड गोल्फ चैम्पियनशिप : तीसरे दौर के बाद भी सबसे आगे शुभांकर

मेक्सिको सिटी, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारत के युवा गोल्फ खिलाड़ी शुभांकर शर्मा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि वाले वर्ल्ड गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दौर के बाद भी पहले स्थान पर कब्जा बनाए रखा है।

21 वर्षीय शुभांकर ने दो अंडर 69 का स्कोर हासिल कर बढ़त बनाई।

शीर्ष क्रम में बने रहने की दौड़ में उन्होंने फिल माइकलसन (65), टायरेल हैटन (64), सर्गियो गार्सिया (69) और राफा काब्रेरा बेलो (69) को पीछे किया।

वर्ल्ड नम्बर-1 और मौजूदा विजेता डस्टिन जॉनसन ने 68 का स्कोर कर छठा स्थान हासिल किया है।

अपने एक बयान में शुभांकर ने कहा, “मैंने जिस प्रकार का खेल दिखाया है, उससे मैं बहुत खुश हूं। मैंने थोड़ी गलतियां की, लेकिन मैंने खुद पर अधिक दबाव नहीं बनने दिया।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493