सियोल, 4 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने सोमवार को एक विशेष प्रतिनिधिमंडल को उत्तर कोरिया भेजने का फैसला किया है।
राष्ट्रपति के वरिष्ठ प्रेस सचिव यून यंग-चान ने रविवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख चुंग यूई-योंग राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) के प्रमुख के साथ प्योंगयांग जाने वाले पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में एकीकरण मंत्रालय के उपमंत्री चुन हे-सुंग, सरकार के शीर्ष अधिकारी युन कुन-यंग और एनआईएस के वरिष्ठ निदेशक किम सांग-ग्युन भी शामिल हैं।
प्रेस सचिव ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच फिर से संवाद शुरू कराने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
dharmpath.com dharmpath