लॉस एंजेलिस, 4 मार्च (आईएएनएस)। मॉडल क्रिसी टेगन ने सोशल मीडिया पर अपनी कोख में पल रहे अपने बच्चे का सोनोग्राम शेयर किया है। क्रिसी जून में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
लॉस एंजेलिस, 4 मार्च (आईएएनएस)। मॉडल क्रिसी टेगन ने सोशल मीडिया पर अपनी कोख में पल रहे अपने बच्चे का सोनोग्राम शेयर किया है। क्रिसी जून में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइट डॉट कॉम’ के मुताबिक, गायक जॉन लीजेंड की पत्नी टेगन ने शनिवार को अपने प्रशंसकों को अपने बेटे के चेहरे की झलक दिखाई।
मॉडल ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘हैलो आई एम ए बेबी बॉय’।
पिछले सप्ताह उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें बच्चे के जन्म के बाद प्रसवोत्तर अवसाद से पीड़ित होने का डर है।
टेगन ने बेटी लुना सिमोन स्टीफंस की मदद से 21 नवंबर को इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की थी।
dharmpath.com dharmpath