स्पेनिश लीग : सेविला ने बिलबाओ को 2-0 से हराया

सेविला, 4 मार्च (आईएएनएस)। सेविला ने स्पेनिश लीग के 27वें दौर में खेले गए मैच में एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से मात दी।

इस जीत के साथ ही सेविला ने चैम्पियंस लीग के अगले सीजन में अपने प्रवेश के लिए संघर्ष जारी रखा है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सांचेज पिजुआन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सेविला के लिए पहला गोल लुइस मुरिएल ने 27वें मिनट में किया।

इसके बाद, फ्रांको वाजक्वेज ने 32वें मिनट में गोल कर सेविला को 2-0 की बढ़त दी। इस बढ़त को बरकरार रखते हुए सेविला ने पहले हाफ का समापन किया।

इसके बाद, दूसरे हाफ में अपने अच्छे डिफेंस के दम पर बिलबाओ को गोल करने का मौका न देते हुए अंत में सेविला ने 0-2 से जीत हासिल की।

सेविला स्पेनिश लीग अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493