प्रीमियर लीग : टॉटेनहम ने हडर्सफील्ड को 2-0 से हराया

लंदन, 4 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब टॉटेनहम हॉटस्पर ने अपने विजय रथ को जारी रखते हुए शनिवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 29वें दौर के मुकाबले में हडर्सफील्ड टाउन को 2-0 से हराया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, वेम्बले स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉटेनहम के दक्षिण कोरियाई फारवर्ड सान हेयुंग-मिन ने 27वें और 54वें मिनट में गोल दागे।

लीग के एक अन्य मैच में बर्नले (40 अंक) ने 12 दिसंबर के बाद से अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए एवर्टन को 2-1 से मात दी। इस जीत के बाद बर्नले अंकतालिका में सातवें पायदान पर बरकरार है।

इस बीच वेस्ट ब्रॉमविच एल्बियोन को वाटफोर्ड के खिलाफ 0-1 की हार झेलनी पड़ी। वाटफोर्ड के लिए 77वें मिनट में ट्रॉय डेनी ने गोल दागा। एक अन्य मैच में साउथेम्पटन ने स्टोक के साथ गोलरहित ड्रॉ खेला। जबकि लीवरपूल ने न्यूकासल को 2-0 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493