जर्मन लीग : डॉर्टमंड का मैच ड्रॉ, लेवरकुसेन जीता

बर्लिन, 4 मार्च (आईएएनएस)। बोरूसिया डॉर्टमंड का जर्मन लीग के 25वें दौर में लेपजिग के खिलाफ खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

इसके अलावा, इस लीग में शनिवार रात को खेले गए एक अन्य मैच में बायेर लेवरकुसेन ने जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वॉक्सवागेन एरीना में खेले गए मैच में लेवरकुसेन ने वुल्फ्सबर्ग को 2-1 से हराया।

लेपजिग के लिए जीन-केविन ऑगस्टिन ने 29वें मिनट में गोल किया। इसके बाद, 38वें मिनट में मार्को रेउस ने डॉर्टमंड के लिए गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

दोनों टीमों की ओर से दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हुआ और मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हो गया।

एक अन्य मैच में लुकास अलारियो ने 31वें मिनट में गोल कर लेवरकुसेन का खाता खोला। इस बढ़त को बरकरार रखते हुए क्लब ने पहले हॉफ का समापन किया।

इसके बाद, दूसरे हाफ में काफी समय तक संघर्ष करने के बाद 78वें मिनट में जुलियान ब्रैंडट ने गोल कर लेवरकुसेन को 2-0 की बढ़त दी।

इसके अगले ही मिनट में वुल्फ्सबर्ग को सफलता हाथ लगी। अदमिर मेहमादी ने 79वें मिनट में टीम के लिए गोल किया और स्कोर 2-1 कर दिया। हालांकि, टीम इसके अलावा कोई और गोल नहीं दाग पाई और 2-1 से हार गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493