फियोरेंटीना के कप्तान एस्टोरी का निधन

फ्लोरेंस (इटली), 4 मार्च (आईएएनएस)। फियोरेंटीना क्लब के कप्तान और इंटली के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी डेविड एस्टोरी का 31 साल की उम्र में निधन हो गया।

एस्टोरी के निधन के तहत सेरी-ए लीग में रविवार रात खेले जाने वाले सभी मैच स्थगित कर दिए गए हैं।

इटली की रिपोर्टों के अनुसार, एस्टोरी का सेरी-ए लीग में उडिनेसे के खिलाफ खेले जाने वाले मैच की शुरुआत से पहले होटल के कमरे में निधन हो गया।

फियोरेंटीना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी। इस बयान में कहा गया, “क्लब बहुत दुखी मन से इस बात की जानकारी दे रहा है कि उनके कप्तान एस्टोरी का बीमारी के कारण निधन हो गया। हम आशा करते हैं कि इस समय पर सभी लोग अपनी संवेदनशीलता दर्शाएंगे।”

एस्टोरी साल 2015 में ऋण करार पर फियोरेंटीना क्लब में शामिल हुए थे। इसके बाद क्लब ने उन्हें खरीदकर टीम का कप्तान नियुक्त किया। 2017-18 सीजन में फियोरेंटीना के लिए एस्टोरी ने 25 मैच खेले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493