ब्राजील ओपन : फोगनिनी और जैरी फाइनल में पहुंचे

साउ पाउलो, 4 मार्च (आईएएनएस)। इटली के फैबियो फोगनिनी और चिली के निकोलास जैरी ने ब्राजील ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फोगनिनी ने उरुग्वे के पाब्लो कुएवास और जैरी ने अर्जेटीना के होरासियो जेबालोस को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, दूसरी वरीयता प्राप्त फोगनिनी ने शनिवार को एक घंटे और दस मिनट तक चले पहले सेमीफाइनल में कुएवास को 6-4, 6-2 से हराया।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जैरी ने जेबालोस को 6-7 (5-7), 6-4, 6-4 से मात दी।

दोनों के बीच फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। यह इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला मैच होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493