केटी पेरी लिए बाबा सहगल का कुछ यूं झलका प्यार

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। रैपर एवं संगीतकार बाबा सहगल ने गायिका केटी पेरी पर एक गीत बनाने के संकेत दिए हैं।

पेरी को ‘रोर’ और ‘डार्क हॉर्स’ जैसे गीतों के लिए जाना जाता है।

सहगल ने रविवार को ट्वीट कर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें केटी पेरी भी दिखाई दीं।

तस्वीर के साथ सहगल ने कहा, “केटी पेरी आई लव यू। मैं पंजाबी तू अंग्रेजी, मेरी दिल वेरी क्रेजी क्रेजी। केटी पेरी आई लव यू- जल्द आ रहे हैं।”

यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी ने एक वैश्विक स्टार के लिए गीत समर्पित किया है। इससे पहले गायक दलजीत दोसांझ ने ‘खुले तौर पर’ रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर के लिए ‘डू यू नो’ नामक गीत तैयार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493