अनुपम खेर रोमांचक परियोजना के लिए न्यूयॉर्क में (लीड-1)

न्यूयॉर्क, 5 मार्च (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक रोमांचक परियोजना की शूटिग के लिए यहां पहुंचे हैं।

उन्होंने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “न्यूयॉर्क जाने के लिए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के रास्ते पर। एक रोमांचक परियोजना की शूटिंग को लेकर उत्साहित हूं। जय हो। कृपया मुझे प्यार और शुभकामनाएं दें।”

अनुपम ने हालांकि, अपनी इस रोमांचक परियोजना के बारे में अधिक खुलासा नहीं किया।

अनुपम ने जनवरी में मालिबू में अपनी 512वीं फिल्म ‘सिंह इन द रेन’ की शूटिंग की थी। आगामी फिल्म इंद्रानी पाल-चौधरी द्वारा निर्देशित है।

अनुपम अभिनीत ‘द बिग सिक’ रविवार को ऑस्कर अवार्ड जीतने से चूक गई।

पाकिस्तानी मूल के अभिनेता-हास्य कलाकार कुमैल नानजियानी और उनकी पत्नी एमिली वी. गोर्डन फिल्म ‘द बिग सिक’ के लिए मूल पटकथा का ऑस्कर अवार्ड जीतने से चूक गए।

ऑस्कर के लिए दंपति पहली बार नामांकित हुए थे।

‘द बिग सिक’ नानजियानी और एमिली के बीच वास्तविक जीवन के रोमांस पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493