‘किक-2’ में सलमान के साथ दिखेंगी जैकलिन

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीस का कहना है कि अगर फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला आगामी फिल्म में उनकी उपस्थिति की पुष्टि कर देते हैं तो वह सुपरस्टार सलमना खान के साथ फिल्म में अभिनय करती हुई दिखाई देंगी। जैकलिन के फिल्म ‘किक-2’ से निकाले जाने की संभावना जताई जा रही है।

जैकलिन ने 2014 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘किक’ में सलमान के साथ काम किया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जैकलिन फिल्म के अगली कड़ी में नहीं होंगी। हालांकि नाडियाडवाला ने पिछले महीने एक साक्षात्कार में इन कयासों पर विराम लगा दिया था।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जैकलिन ने कहा, “साजिद नाडियाडवाला पुष्टि कर देते हैं तो हां, मैं सलमान खान के साथ ‘किक-2’ में काम करूंगी।”

‘रेस-3’ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “बहुत अच्छा चल रहा है। हम अगले सप्ताह हमारे शूट को पूरा करने के लिए अबू धाबी निकल रहे हैं। मैं रेमो डिसूजा और सलमान के साथ काम करने पर ध्यान दे रही हूं। यह एक बहुत ही अच्छी टीम है। मैं टिप्स के साथ ‘रेस’ बैनर में वापस आ गई हूं और यह मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493