‘कमजोर मांग’ से सेवा क्षेत्र में गिरावट : पीएमआई

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। ‘कमजोर मांग की स्थितियों’ के कारण देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर में फरवरी में गिरावट दर्ज की गई है। प्रमुख व्यापक आर्थिक आंकड़ों से सोमवार को यह जानकारी मिली।

मौसमी समायोजित निक्केई इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी सूचकांक फरवरी में गिरकर 47.8 पर रहा, जबकि जनवरी में यह 51.7 पर था।

इस सूचकांक में 50 से ऊपर का अंक तेजी तथा 50 से कम का अंक मंदी का सूचक है।

इसके साथ ही निक्केई इंडिया कंपोजित पीएमआई आउटपूट सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई और यह फरवरी में गिरकर 49.7 पर रही, जबकि जनवरी में यह 52.5 पर थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493