लॉस एंजेलिस, 6 मार्च (आईएएनएस)।अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया अपनी गर्भावस्था के दौरान रात के खाने में अनाज के लिए लालायित हुईं। हालांकि, वह अपने पसंदीदा ब्रांड में से किसी एक का चयन नहीं कर पाईं।
लोंगोरिया ने वीडियो पोस्ट की एक श्रृंखला में अपने इंस्टाग्राम पर कहा, “मुझे बहुत भूख लगी है और मैं कुछ भी बनाना नहीं चाहती और मैं कुछ मंगाना भी नहीं चाहती, इसलिए मैं अनाज खाने वाली हूं लेकिन मैं निर्णय नहीं ले पा रही हूं कि अनाज में क्या लूं।”
उन्होंने कहा, “आप लोग जानते हैं कि मैं ऐसी नहीं हूं। ये तो मेरा बच्चा है, जो डिनर में अनाज लेना चाहता है।”
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, “‘डेसपेरेट हाउसवाइव्स’ स्टार अपने दो पसंदीदा अनाज, मिनी वीट्स और फ्रूटी पेबल्स के बीच चयन करने में असमर्थ थीं, इसलिए दोनों में से एक-एक कटोरा निकाला।”
dharmpath.com dharmpath