जॉन अब्राहम ने ‘एसएमजे’ की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्मकार मिलाप झवेरी के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘एसएमजे’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्मकार मिलाप झवेरी के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘एसएमजे’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

झवेरी ने सोमवार को ट्विटर पर जॉन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी। तस्वीर में जॉन फिल्म का क्लैपबोर्ड पकड़े नजर आ रहे हैं।

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “और हमने शूटिंग शुरू कर दी! ‘एसएमजे’ का मुहूर्त शूट पूरा हुआ। जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी, निखिल आडवाणी, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और भूषण सर का शुक्रिया।”

जॉन मिलाप झवेरी और मनोज बाजपेयी के साथ ‘डायलॉगबाजी और एक्शन लिए भी तैयार हैं।’

मुहूर्त शूट में नदारद मनोज ने कहा कि वह जल्द ही फिल्म की टीम में शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493