नाफ्टा वार्ता का 7वां दौर मिली-जुली प्रतिक्रिया पर समाप्त

मेक्सिको सिटी, 6 मार्च (आईएएनएस)। उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) के सातवें दौर की वार्ता मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के साथ समाप्त हो गई।

इस वार्ता की प्रगति को लेकर जहां अमेरिका खुश नजर नहीं आया, वहीं इसे लेकर मेक्सिको का रुख सकारात्मक रहा।

सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइथाइजर ने सोमवार रात को कहा कि नाफ्टा के 30 खंडों में से सिर्फ छह ही पूरे हुए हैं।

उन्होंने कहा, “काफी लोगों ने जो उम्मीद जताई थी, हम उस पर खरे नहीं उतर पाए। हमारा समय बहुत तेजी से निकल रहा है। मुझे डर है कि हम इसमें जितना समय लगाएंगे, उतना अधिक राजनीतिक गतिरोध का सामना करेंगे।”

उन्होंने कहा कि मेक्सिको के आगामी राष्ट्रपति चुनाव, अमेरिका के मध्यावधि चुनाव और कनाडा के ओंटारियो और क्यूबेक प्रांत में होने वाले आगामी चुनाव मामलों को पेचीदा कर रहे हैं।

हालांकि, मेक्सिको के अर्थव्यवस्था मंत्री इल्डेफोन्सो गुआजाडरे ने कहा कि सातवें दौर की वार्ता ने सफल प्रस्तावना के लिए उपयुक्त माहौल बनाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493