मिंज ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 100 मैच पूरे किए

सियोल, 6 मार्च (आईएएनएस)। कोरियाई दौरे पर मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम मिडफील्डर लिलिमा मिज ने अपने करियर का 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला।

भारत की 23 वर्षीय खिलाड़ी ने अब अंतर्राष्ट्रीय मैचों का शतक पूरा कर लिया है। इस मैच में भारत ने 3-2 से जीत हासिल की।

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बिहनबंध-तानातोली गांव की निवासी मिंज ने भारतीय महिला टीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर की शुरुआत 2011 में अर्जेटीना में आयोजित फॉर-नेशन्स टूर्नामेंट के साथ की थी।

मिंज को घरेलू स्तर पर नियमित रूप से दिए गए शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय शिविर में शामिल किया गया था और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

ग्लासगो में 2014 में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में मिंज ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह इस साल कोरिया में आयोजित हुए एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा भी रहीं।

अपने 100 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे करने के अवसर पर मिंज ने एक बयान में कहा, “भारत के लिए इस उपलब्धि को हासिल करना मेरे लिए एक खास पल है। रुरकेला में पानपोश स्पोर्ट्स हॉस्टल में शामिल होने के बाद से ही मेरा करियर बदला। मैं ओडिशा में अपने कोचों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने करियर के शुरुआती वर्षो में मेरी मदद की।”

मिज ने कहा, “मैं इस प्रतिभाशाली भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। यह साल हमारे लिए काफी खास हैं, क्योंकि इसी साल राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों का आयोजन होना है। इसके साथ ही विश्व कप टूर्नामेंट भी होगा। मेरा ध्यान पूरी तरह से टीम में मेरी भूमिका पर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493