इरफान संग दोबारा काम करना खुशी की बात : गुरु रंधावा

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। गायक गुरु रंधावा ने फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के लिए अपने हिट गीत ‘पटोला’ को रिक्रिएट किया है। उनका कहना है कि फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के ‘सूट सूट’ के बाद अभिनेता इरफान खान और टी-सीरीज के भूषण कुमार के साथ दोबारा काम करने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।

अभिनय देओ द्वारा निर्देशित ‘ब्लैकमेल’ में रंधावा का यह शानदार गीत शादी के मंडप की पृष्ठभूमि में इरफान और कृति कुल्हरि पर फिल्माया गया है।

रंधावा ने गीत के बारे में एक बयान में कहा, “‘सूट सूट’ के बाद भूषण सर और इरफान सर के साथ दोबारा काम करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मुझे पहले भी उनके साथ काम करने में मजा आया और ‘ब्लैकमेल’ में भी ऐसा ही रहा। मुझे उम्मीद है कि यह गीत भी ‘सूट सूट’ की तरह सफल होगा।”

उन्होंने कहा, “भूषण सर ने मुझे वर्ष 2015 में इस गीत के साथ ब्रेक दिया था। यह गीत दुनियाभर में लोकप्रिय बन गया। लोगों को यह गीत बहुत पसंद आया। यह एक साधारण गीत है, जिसमें एक लड़की की खूबसूरती की तारीफ की गई है।”

यह फिल्म 6 अप्रैल को जारी होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493