नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। लक्जरी कार निर्माता रॉल्स-रॉयस मोटर कार्स ने मंगलवार को यहां अपना नया मॉडल फैंटम उतारा, जो कंपनी के उत्तरी भारत में पहुंच को दर्शाता है।
कंपनी ने एक बयान में कहा, “फैंटम (स्टैंडर्ड व्हीलबेस) की कीमत भारत 9.5 करोड़ रुपये होगी तथा फैंटम एक्सटेंडेड व्हीलबेस के साथ इसकी कीमत 11.35 करोड़ रुपये से शुरू होगी।”
बयान में कहा गया कि इस मॉडल में 6.75 लीटर का ट्वीन-टर्बोचाज्र्ड वी12 इंजन है।
रॉल्स-रॉयस ने इस वाहन को पिछले महीने चेन्नई में लांच किया था।
dharmpath.com dharmpath