मैं कभी भी बॉलीवुड फिल्मों की शौकीन नहीं रही : सुरभि

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुरभि चंदना का कहना है कि वह कभी भी बॉलीवुड फिल्मों की प्रशंसक नहीं रही हैं।

सुरभि ने कहा, “मैं कभी भी बॉलीवुड प्रशंसक नहीं रही हूं। एक ऐसा भी समय था, जब मुझे पता नहीं होता था कि फिल्में रिलीज हो रही हैं। मैं इसमें शरीक नहीं होती थी। भले ही कोई कहे कि फिल्में धारावाहिकों की तुलना में अधिक सफल होती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि टेलीविजन की पहुंच जैसा कोई माध्यम नहीं है।”

धारावाहिक ‘इश्कबाज’ में अनिका ओबरॉय की भूमिका निभा रहीं सुरभि विद्या बालन की फिल्म ‘बॉबी जासूस’ में छोटे-से किरदार में दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493