‘नास्तिक’ में मेरा किरदार कथानक की तरह : इहाना ढिल्लों

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। ‘हेट स्टोरी 4’ के साथ बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रहीं अभिनेत्री इहाना ढिल्लों ने कहा कि वह अर्जुन रामपाल अभिनीत फिल्म ‘नास्तिक’ में एक कथानक की तरह हैं।

‘नास्तिक’ में अपनी भूमिका के बारे में इहाना ने कहा, “इस साल रिलीज को तैयार फिल्म ‘नास्तिक’ में अर्जुन रामपाल के साथ मैं पहले ही काम कर रही हूं। मेरे पास अन्य फिल्म भी है इसलिए सब अच्छा हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “मैं फिल्म ‘नास्तिक’ में अतिथि भूमिका में हूं। फिल्म में अर्जुन रामपाल के साथ एक गीत में काम किया है। ‘नास्तिक’ में कोई महिला किरदार नहीं है। मेरा किरदार फिल्म के कथानक (कहानी बताने वाला) की तरह है। यह बेहतरीन और दिलचस्प है।”

इहाना इन दिनों ‘हेट स्टोरी 4’ के प्रचार में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा, “फिल्म के ट्रेलर को पसंद करने के लिए दर्शकों की आभारी हूं। ‘हेट स्टोरी 4’ नौै मार्च को रिलीज होगी। मैं घबराई हुई लेकिन खुश हूं क्योंकि यह मेरी पहली हिंदी फिल्म है।”

यह पूछे जाने पर कि वह ‘हेट स्टोरी 4’ की विशेष स्क्रीनिंग किसके लिए करना चाहेंगी, उन्होंने कहा, “कोई प्राथमिकता नहीं है। मैं चाहती हूं कि सभी लोग फिल्म देखें, क्योंकि मुझे लगता है कि इसकी कहानी अच्छी है। फिल्म रिलीज के बाद मैं चंडीगढ़ का रुख करूंगी। मैं अपने परिवार और दोस्तों के लिए अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग करूंगी।”

विशाल पंड्या निर्देशित और समीर अरोड़ा द्वारा लिखी गई ‘हेट स्टोरी 4’ में उनके अलावा उर्वशी रौतेला, करण वाही और विवान भटेना जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493