आईपीएल-2018 : गौतम गंभीर 7 साल बाद फिर दिल्ली की कमान संभालेंगे

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर सात साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपएल) में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। वह इससे पहले 2010 में दिल्ली के कप्तान रह चुके हैं।

राजधानी दिल्ली में बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई।

गौतम गंभीर इससे पहले 2008, 2009 और 2010 में टीम के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे। 2008 में वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने 534 रन बनाए थे।

इस साल जनवरी में आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी में दिल्ली की टीम ने गंभीर को 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।

कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2012 और 2014 में गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब भी जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493