रेड बुल्स ने टियूआना को 2-0 से माद दी

टियुआना (मेक्सिको), 7 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका की क्लब न्यूयॉर्क रेड बुल्स ने कोनकाकैफ चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल के पहले दौर में मेक्सिको के क्लब टियूआना को 2-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, न्यूयॉर्क के लिए ब्रैडली राइट-फिलिप्स ने नौवें और 67वें मिनट में गोल किए।

मैच में टियूआना ने ज्यादा बाल पोजेशन रखा और गोल करने के ज्यादा मौके भी बनाए लेकिन वह मेहमान टीम के डिफेंस को भेद नहीं पाए।

इसका फायदा उठाते हुए फिलिप्स ने नौवें मिनट में गोल दागकर रेड बुल्स को 1-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में भी टियूआना ने गोल करने की कई कोशिशें की लेकिन 67वें मिनट में फिलिप्स ने अपना दूसरा गोल करके मेजबान टीम की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिया।

दोनों टीमों के बीच दूसरे दौर का मुकाबला 13 मार्च को न्यू जर्सी के रेड बुल एरीना में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493