जब महेश भट्ट को याद आई श्रीदेवी

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने दिवंगत अभिनेत्री को याद किया।

बयान के मुताबिक, ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ की एक कड़ी में भट्ट ने 1993 की फिल्म ‘गुमराह’ की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के बारे में एक कहानी साझा की।

उन्होंने कहा, “फिल्म ‘गुमराह’ की शूटिंग के दौरान हमें पानी वाले सीक्वेंस की शूटिंग करनी थी, जिसे श्रीदेवी को करना था लेकिन मुझे बताया गया कि उन्हें (श्रीदेवी) को बुखार है और शायद शूटिंग स्थगित करनी पड़ सकती है।”

उन्होंने कहा, “मैं उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित था. मैंने उनसे उनके कमरे मे मुलाकात की जब वह ठीक हो जाएंगी तो शूटिंग शुरू करेंगे क्योंकि उनकी हालत सही नहीं थी लेकिन हैरान करने वाली बात थी कि उन्होंने शूटिंग स्थगित करने से मना कर दिया।”

भट्ट ने उनकी कड़ी मेहनत के बारे में कहा, “श्रीदेवी ने बुखार में घंटों तक पानी के अंदर शूटिंग की। मेरे पास शब्द नहीं हैं, वह इतनी पेशेवर थी। मैं उनके जज्बे को सलाम करता हूं और मुझे उनकी बहुत याद आती है।”

श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई के एक होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूब जाने से निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493