निदास ट्रॉफी : भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

कोलंबो, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को आ. प्रेमदासा स्टेडियम में जारी निदास ट्रॉफी टूर्नामेंट के दूसरे मैच में बांग्लादेश खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

इस त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं बांग्लादेश अपना पहला मैच खेल रही है।

इस सीरीज के लिए बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल-हसन चोटिल होने के कारण टीम के साथ नहीं खेल पाएंगे और ऐसे में उनके स्थान पर महमुदुल्लाह को टीम की कमान सौंपी गई है।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल और शार्दुल ठाकुर।

बांग्लादेश : महमुदुल्लाह (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटोन दास, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन, नजमुल हसन, रुबेल हुसैन, तस्किन अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493