चैम्पियंस लीग : जुवेंतस ने टोटेनहन को लीग से बाहर किया (लीड-1)

लदंन, 8 मार्च (आईएएनएस)। जुवेंतस क्लब ने चैम्पियंस लीग अंतिम-16 दौर के दूसरे चरण के मैच में टोटेनहम हॉटस्पर को 2-1 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस हार के साथ ही टोटेनहम का इस लीग में सफर समाप्त हो गया है।

जुवेंतस और टोटेनहम के बीच खेले गए दोनों चरणों के औसतन परिणाम के तहत जुवेंतस ने 4-3 से जीत हासिल की। इससे पहले, दोनों टीमों के बीच पहले चरण का मैच 2-2 से ड्रॉ हुआ था।

वेम्ब्ले स्टेडियम में बुधवार रात को खेले गए मैच में टोटेनहम ने अच्छी शुरूआत की। 39वें मिनट में सोन हेयुंग मिन की ओर से किए गए गोल के दम पर क्लब ने 1-0 से बढ़त ली।

जुवेंतस क्लब ने दूसरे हाफ में अच्छी वापसी की। 64वें मिनट में सामी खेदीरा की ओर से मिले पास को गोंजालो हिगुएन ने सफल रूप से टोटेनहम के गोल पोस्ट तक पहुंचाया। यहां दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर हो गया।

इस गोल के दो मिनट बाद ही हिगुएन ने पाउलो डेबाला को पास दिया, जिसमें डेबाला ने कोई चूक नहीं की और जुवेंतस को 2-1 की बढ़त दे दी।

अपने अच्छे डिफेंस से जुवेंतस ने इस बढ़त को मैच के अंत तक कायम रखा और 2-1 से जीत हासिल की।

जुवेंतस की आधिकारिक वेबसाइट ने टीम के कोच मस्सिमिलिआनो अल्लेग्री के हवाले से बताया, “यह एक बड़ी जीत है। मैच के दौरान और पिछले कुछ सालों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मुझे इस टीम का कोच बनकर बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है।”

इस बीच टीम में डिफेंडर जॉर्जियो चिलेनी का मानना है कि मेजबान टीम मानसिक रूप से मजबूत नहीं थी।

द गार्जियन ने चिलेनी के हवाले से बताया, “यह टॉटेनहम का इतिहास रहा है। वह हमेशा गोल करने के मौके बनाते हैं लेकिन अंत में वह चुक जाते हैं।”

चिलेनी ने कहा, “चार साल पहले हमारे पास यह अनुभव नहीं था लेकिन हमने समय के साथ सुधार किया है। हमने अपने अंत तक भरोसा रखा और जीत दर्ज की। टॉटेनहम अच्छी टीम है लेकिन उन्हें इस तरह के मैच जीतने में थोड़ा समय लगेगा।”

चिलेनी ने आगे कहा, “आपमें ट्रॉफी जीतने की क्षमता होनी चाहिए। हमारे पास अनुभव था और हमने उसे बखूबी भुनाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493