प्र™ोश की ‘छोटी सी गुजारिश’ कान्स फिल्मोत्सव में दिखाई जाएगी

लखनऊ, 9 मार्च (आईएएनएस)। हमारे संस्कारों एवं मानवीय संवेदनाओं के बदलते परिवेश में नई पीढ़ी में तेजी से होते अवमूल्यन को रेखांकित करती लखनऊ में बनी लघु फिल्म ‘छोटी सी गुजारिश’ ने मई में पेरिस में होने वाले कांस फिल्मोत्सव में जगह बना ली है।

टीएनवी फिल्म्स के बैनर पर बनी निर्माता-निर्देशक प्र™ोश कुमार इस फिल्म ने राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर 24 बार आधिकारिक चयन प्राप्त करते हुए अब तक सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म, सर्वश्रेष्ठ कहानी, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ भारतीय लघु फिल्म श्रेणी सहित लेखन, निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी में 13 अवार्ड हासिल किए हैं।

प्र™ोश कुमार ने बताया कि यह फिल्म अगस्त 2017 में पूरी हुई। इस वर्ष मई में कान्स फिल्म समारोह में इसे दिखाया जाएगा। इस लघुफिल्म में पिता-बेटे के संबंधों की मीमांसा को दिखाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493