मिलान, 9 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब आर्सेनल चार मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ते हुए यूरोपा लीग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में इटली की क्लब एसी मिलान को 2-0 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, चार सप्ताह पहले एफए कप से बाहर होने वाली आर्सेनल प्रीमियर लीग की अंकतालिका में 45 अंकों के साथ छठे पायदान पर मौजूद है जिसके कारण टीम के कोच आर्सेन वेंगर के लिए यह जीत बहुत महत्वपूर्ण थी।
पिछले तीन मैचों में जीत करने वाली मेजबान टीम को आर्सेनल ने पूरे मैच के दौरान वापसी करने का मौका नहीं दिया।
सैन मिरो स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले को पहला गोल हेनरीख मिखतर्यान ने 15वें मिनट में किया।
आरोन रैमसे ने पहले हाफ के अंतिम मिनट (45+4) में मैच का दूसरा गोल किया और 2-0 से मेहमान टीम की जीत सुनिश्चित की।
dharmpath.com dharmpath