इरफान की ‘हिंदी मीडियम’ ताइवान में रिलीज होगी

मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान की ‘हिंदी मीडियम’ ताइवान में रिलीज होगी।

यह फिल्म भारत की शिक्षा व्यवस्था पर आधारित है।

बयान के मुताबिक, फिल्म के विदेशी वितरक जी स्टूडियोज इंटरनेशनल चीन और ताइवान में फिल्म रिलीज कर रही है।

यह फिल्म भारत में 19 मई 2017 को रिलीज हुई थी। इसकी कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं।

जी स्टूडियोज इंटरनेशनल (फिल्म विपणन, वितरण और अधिग्रहण) की प्रमुख विभा चोपड़ा ने कहा, “चीन का फिल्म बाजार बहुत बड़ा है और तेजी से बढ़ रहा है। ‘हिंदी मीडियम’ ने कई देशों में अच्छा कारोबार किया है, इसे देखते हुए इसे चीन और ताइवान में भी रिलीज किया जा रहा है।”

फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर और ‘तनु वेड्स मनु’ के चर्चित अभिनेता दीपक डोबरियाल भी हैं। फिल्म के सीक्वल की जल्द घोषणा की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493