यूरोपा लीग : मार्सिले ने बिलबाओ को 3-1 से हराया

मार्सिले (फ्रांस), 9 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के क्लब ओलिम्पिक मार्सिले ने यूरोपा लीग के राउंड ऑफ 16 के पहले दौर के मैच में स्पेन की क्लब एटलेटिक बिलबाओ को 3-1 से करारी शिकस्त दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, गुरुवार रात को हुए मुकाबले के शुरू होने के 44 सेकेंड के भीतर ही लुकस आकाम्पोस ने गोल दाग कर मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

मैच के 14वें मिनट में दिमित्री पायेट ने गोल दागकर बिलाबाओ की मुश्किलें और बढ़ा दी।

हालांकि, पहले हाफ के इंजुरी टाईम (45+3) में अर्टिज अुदरिज ने पेनाल्टी से गोल दागकर मेहमान टीम की मैच में वापसी करा दी।

पहले हाफ के मुकाबले दूसरे हाफ में बिलबाओ ने बेहतर ख्ेाल दिखाया लेकिन मार्सिले ने 57वें मिनट में तीसरा गोल दागकर मेहमान टीम की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493