मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘जीत गई तो पिया मोरे’ स्टार कृप सूरी गीत ‘दिल ना जाने’ के साथ एक संगीतकार बन गए हैं।
उन्होंने कहना है कि वह मौलिकता में विश्वास करते हैं।
कृप ने गीत लॉन्च पर कहा, मैं मौलिकता में विश्वास करता हूं, लोग कवर संगीत करते हैं लेकिन मुझे यह पसंद नहीं है और न ही मैं इसे करूंगा। मैं ऑरिजिनल संगीत बनाना चाहता हूं और नई कहानियों को लोगों के बीच ले जाना चाहता हूं।”
उन्होंने बताया कि गीत की शूटिंग शेड्यूल व्यस्तता से भरी रही।
उन्होंने कहा, “मुझे गीत के लिए कहानी पूरी करने में कम से कम 6 महीने लग गए।”
कृप की पत्नी सिमरन कपूर सूरी वीडियों की नायिका हैं।
dharmpath.com dharmpath