चार्लीज थेरॉन के लिए उनकी मां ने खरीदा मारिजुआना

लॉस एंजेलिस, 9 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री चार्लीज थेरॉन का कहना है कि वह और उनकी मां नींद संबंधी समस्या से निजात पाने के लिए मारिजुआना का सेवन करती हैं और उनकी मां जेर्डा ही उनके लिए मारिजुआना का बंदोबस्त करती हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, उन्होंने टीवी शो ‘जिमी किमेल लाइव’ में इस बात का खुलासा किया।

थेरॉन ने कहा, “मैं हमेशा से किसी भी चीज को आजमाने की इच्छुक रही हूं। आप को जिंदगी बस एक बार मिलती है, तो फिर क्यों नहीं? मुझे सच में नींद संबंधी समस्या है और मेरी मां को भी है। हम नींद की दवा लेते हैं और मैं उनसे कहा करती थीं, ‘हमें शायद जबरदस्ती सोने की कोशिश करनी चाहिए, शायद इससे मदद मिले।”‘

थेरॉन ने कहा कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की था कि उनकी मां मारजिुआना खरीदेंगी।

उन्होंने कहा, “मैंने वास्तव में सोचा था कि इसे खरीदने के लिए मैं जिम्मेदार होऊंगी। वह मेरे लिए एक छोटा सा कंटेनर ले आईं और इसे मेरी किचन टेबल पर रख दिया।”

थेरॉन ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें बताया कि वह मारिजुआना लेने स्टोर खुद गईं क्योंकि कैलिफोर्निया में यह अब वैध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493