लंदन ओलम्पिक पदक विजेता चुंग जे-सुंग का निधन

हासोंग (दक्षिण कोरिया), 9 मार्च (आईएएनएस)। लंदन ओलम्पिक खेलों में बैडमिंटन की पुरुष युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी चुंग जे-सुंग का शुक्रवार को निधन हो गया।

सुंग 35 साल के थे। वह अपने घर में मृत पाए गए।

समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने बताया कि सुंग की पत्नी ने उन्हें हासोंग स्थित उनके घर के कमरे में मृत पाया।

पुलिस ने कहा कि तीन साल पहले सुंग के स्वास्थ्य की जांच हुई थी और इसमें सामने आया था कि उन्हें अरिथमिया की बीमारी है। इसमें दिल की धड़कन अनियमित रहती है, जो कभी तेज या कभी धीमी चलने लगती है।

चुंग के परिवार का कहना है कि उन्हें छाती में दर्द की शिकायत रही थी। यह दर्द उन्हें तब अधिक होता था, जब वह दबाव में रहते थे।

पुलिस ने कहा कि चुंग के निधन की असली वजह का पता अभी नहीं चल पाया है और पोस्टमार्टम के बाद नेशनल फोरेंसिक सर्विस से कारण पूछा जाएगा।

चुंग ने ली योंग डेइ के साथ मिलकर लंदन ओलम्पिक में बैडमिंटन की पुरुष युगल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था। दोनों 2009 में विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493