नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम के कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने बिश्केक में किर्गिस्तान के खिलाफ 27 मार्च को एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के मैच से पहले मुंबई में लगने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए 32 खिलाड़ियों की सूची जारी की।
टीम के नियमित कप्तान और फॉरवर्ड सुनील छेत्री को टीम में शामिल नहीं किया गया है। शायद उन्हें इंडियन सुपर लीग (आईएस) में बेंगलुरू एफसी के लिए लगातार खेलने के कारण आराम दिया गया है।
भारत ने अगले वर्ष जनवरी में यूएई में होने वाले एशिया कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है। भारत ग्रुप ए में पांच मैचों में 13 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं।
संभावितों की सूची इस प्रकार है :
गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ, अमरिंदर सिंह, रेहनेश टी.पी.।
डिफेंडर : प्रीतम कोटल, निशु कुमार, लालरूथारा, अनस एडाथोडिका, संदेश झिंगन, सलाम रंजन सिंह, सार्थक गोलुई, जेरी लालरिंजुआला, नारायण दास, सुभाशीष बोस।
मिडफील्डर : जैकीचंद सिंह, उदंता सिंह, सेत्यासेन सिंह, धनपाल घनेश, अनिरुद्ध थापा, जर्मनप्रीत सिंह, रोलीन बोर्गेस, एमडी. रफीक, कैविन लोबो, बिकाश जैरू, हलिचरण नरजरी।
फारवर्ड : हितेश शर्मा, बलवंत सिंह, जेजे लालपेखलुआ, सेमींलेन डोंगल, एलेन देओरी, मनवीर सिंह, सुमीत पास्सी।
dharmpath.com dharmpath