‘सूबेदार जोगिन्दर सिंह’ की बायोपिक 6 अप्रैल को रिलीज होगी

पटना, 10 मार्च (आईएएनएस)। परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह पर बनी फिल्म ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ छह अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह देश की पहली ऐसी बायोपिक है, जो पंजाबी के अलावा, तीन अन्य भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है।

फिल्म निर्देशक समरजीत सिंह ने यहां शनिवार को बताया, “भारत-चीन युद्ध के दौरान 1962 में चीनी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने वाले बहादुर सिपाही पर बनी यह बायोपिक न केवल युवाओं को पसंद आएगी बल्कि एक संदेश भी देगी।”

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से फिल्म-निर्माण में जबरदस्त परिवर्तन आया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राशीद रंगरेज द्वारा लिखित, समरजीत सिंह द्वारा निर्देशित और सुमीत सिंह द्वारा तैयार की गई फिल्म ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ में पहाड़ की दुर्गम चोटियों पर सूबेदार जोगिंदर सिंह के रूप में अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल अपनी पलटन के साथ नजर आएंगे।

फिल्म-निर्माता सुमीत सिंह ने कहा, “यह फिल्म एक वीर सैनिक की जिंदगी और घटनाओं पर आधारित है, जो अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए जुनून और दृढ़ संकल्प से प्रेरित था। शनिवार को इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया।”

सूबेदार जोगिंदर सिंह सिख रेजिमेंट के असाधारण सैनिकों में से एक थे, जिन्हें भारत-चीन युद्ध 1962 के दौरान राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए, असाधारण साहस और उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘परमवीर चक्र’ से नवाजा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493