गैडोट ने हॉलीवुड में महिलाओं के समर्थन में आवाज उठाई

लॉस एंजेलिस, 10 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘वंडर वुमन’ की अभिनेत्री गैल गैडोट ने हॉलीवुड में महिलाओं के लिए समान मेहनताना और समान अवसर देने की मांग की है।

गैडोट इजरायल की रहने वाली हैं। एक साल से हॉलीवुड में यौन उत्पीड़न और लैंगिक असमानता का मुद्दा छाया हुआ है।

नारीवाद की व्याख्या करते हुए गैडोट ने ट्वीट कर कहा, “नारीवाद ब्रा जलाना या पुरुषों से नफरत करना नहीं है..यह बस महिला और पुरुष के बीच समानता के बारे में है। समान मेहनताना, समान अवसर।”

अभिनेत्री फिल्म ‘वंडर वुमन-2’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए निर्देशक पैटी जेनकिंस ने क्रिस्टन विग को भी लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493