अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, वित्तीय संस्थाओं के बीच समझौता

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के मकसद से अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) ने शनिवार को विकास बैंकों समेत वैश्विक वित्तीय संस्थाओं के साथ समझौता किया।

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के मकसद से अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) ने शनिवार को विकास बैंकों समेत वैश्विक वित्तीय संस्थाओं के साथ समझौता किया।

वित्त मंत्रालय की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि आईएसए ने अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक, एशियन इन्फ्रास्ट्रक्च र इन्वेस्टमेंट बैंक, ग्रीन क्लामेट फंड और न्यू डेपलपमेंट बैंक के साथ संयुक्त वित्तीय साझेदारी घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि वित्तमंत्री अरुण जेटली के समक्ष आईएसए ने इंटरनेशनल इनर्जी एजेंसी (आईईए)के साथ भी एक संयुक्त घोषण पत्र पर हस्ताक्षर किए।

वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “इन समझौतों का मकसद सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी 11 मार्च को एक संयुक्त साझेदारी घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।”

वित्त मंत्रालय के बयान के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन 1,000 गीगावाट सौर ऊर्जा के वितरण की दिशा में कार्य कर रहा है, जिस पर 2030 तक 1,000 अरब खर्च होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493