विशेष पुरस्कार वॉल में रखती हूं ऑस्कर : जेनिफर हडसन

लंदन, 11 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री और गायिका जेनिफर हडसन ने अपना ऑस्कर स्टेच्यू एक विशेष पुरस्कार वॉल में रखा है क्योंकि वह नहीं चाहती कि गंदे हाथ उसे छुएं।

36 वर्षीय अभिनेत्री ने 2007 में म्यूजिकल ‘ड्रीमगर्ल्स’ में अपने एफी व्हाइट किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ सहकलाकार अभिनेत्री का एकेडमी पुरस्कार जीता था। फिल्म में बेयांस और एडी मर्फी भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की खबर के मुताबिक, एक टीवी शो में होस्ट लोरेन केली ने हडसन से पूछा कि क्या उन्होंने अपनी ऑस्कर टॉफ्री शौचालय में रखी है।

हडसन ने कहा, “नहीं, मेरे शौचालय में नहीं। मेरे पास एक अवॉर्ड वॉल है और वह मेरा एक छिपा हुआ ऑफिस है। यह एक नकली दीवार है, और ऑस्कर ट्राफी उसके बीच में है। उसके बाद बाफ्टा एक तरफ है और दूसरी तरफ गोल्डन ग्लोब और उसके बाद दूसरे पुरस्कार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493