व्हिटनी ह्यूस्टन पर बनी डॉक्युमेंट्री जुलाई में होगी रिलीज

लॉस एंजेलिस, 11 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका व अभिनेत्री ब्रिटनी ह्यूस्टन के जीवन और करियर पर बनी डॉक्युमेंट्री ‘व्हिटनी’ अमेरिका में छह जुलाई को रिलीज होगी।

लॉस एंजेलिस, 11 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका व अभिनेत्री ब्रिटनी ह्यूस्टन के जीवन और करियर पर बनी डॉक्युमेंट्री ‘व्हिटनी’ अमेरिका में छह जुलाई को रिलीज होगी।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, प्रोडक्शन कंपनी रोडसाइड अट्रैक्शंस के अध्यक्षों हॉवर्ड कोहेन व एरिक डी आरबेलोफ और माइक्रोमैक्स के सीईओ बिल ब्लॉक ने इसकी घोषणा की।

केविन मैक्डोनाल्ड की इस डॉक्युमेंट्री में ह्यूस्टन के निजी और सार्वजनिक जीवन के बारे में दिखाया गया है। इसमें दिवंगत गायिका की रिलीज नहीं हुई गानों की फुटेज, लाइव प्रस्तुतियों के साथ ही अतीत की कई नई झलकियां दिखाई जाएंगी।

मैक्डोनाल्ड ने कहा, “व्हिटनी एक इंटीमेट पारिवारिक कहानी है, जो एक महिला के नए पहलू को दिखाती है, जिसे यहां तक कि उनके सबसे बड़े प्रशंसक भी कभी नहीं जान पाए।”

ह्यूस्टन का फरवरी 2012 में निधन हो गया था। वह एक होटल रूम के बाथटब में मृत पाई गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493