मेड्रिड, 11 मार्च (आईएएनएस)। बार्सिलोना फुटबाल क्लब ने स्पेनिश लीग में मलागा के खिलाफ खेले गए मैच में अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की गैरमौजूदगी के बावजूद जीत हासिल की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लीग के 28वें दौर में बार्सिलोना ने मलागा को 2-0 से मात दी।
मेसी तीसरी बार पिता बने हैं। शुक्रवार रात को उन्होंने बेटे के रूप में तीसरे बच्चे का स्वागत किया। इस कारण वह मलागा के खिलाफ खेले गए मैच में टीम के साथ शामिल नहीं हो पाए।
इस मैच में बार्सिलोना ने पहले हाफ में ही अच्छी शुरुआत की। लुइस सुआरेज और कोटिन्हो ने टीम के लिए गोल किए।
सुआरेज ने 15वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को 1-0 की बढ़त दी। इसके बाद, कोटिन्हो ने 28वें मिनट में गोल कर क्लब को 2-0 से आगे किया।
दूसरे हाफ में बार्सिलोना ने अपने अच्छे डिफेंस से मलागा को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 2-0 से ही जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath