हार के ही लायक खेली लिवरपूल : क्लोप

मैनचेस्टर, 11 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब लिवरपूल के मुख्य कोच जुर्गेन क्लोप ने प्रीमियर लीग में मैनचेस्ट युनाइटेड के खिलाफ मिली हार में टीम की तकनीकी खामियों को गिनाते हुए कहा कि उनकी टीम हार के लायक थी।

ओल्ड ट्रैफर्ड पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में लिवरपूल को युनाइटेड के हाथों 2-1 हार झेलनी पड़ी थी।

‘द इंडिपेंडेंट’ ने क्लोप के हवाले से बताया, “आप रोमेलू लुकाकू जैसे खिलाड़ी को खाली नहीं छोड़ सकते। हमने इसको लेकर ट्रेनिंग की थी।”

क्लोप ने कहा, “उन्होंने दो गोल किए। एक टीम को शानदार बढ़त मिली और दूसरे को वैसा ही झटका। हमने समय बीतने के साथ मैच में वापसी की, मेजबान टीम पर दबाव बनाया और बॉक्स में हमारे पास गोल करने के कई मौके थे।”

दोनों टीमों के खेलने के तरीकों पर क्लोप ने कहा, “यह सब कुछ जीत के लिए होता है। मैनचेस्टर सिटी ने यहां दो सेट पीस की बदौलत जीत दर्ज की थी। कोई भी टीम युनाइटेड के खिलाफ गोल करने के 100 प्रतिशत मौके नहीं बनाती। आप ऐसा नहीं कर सकते लेकिन हमारे पास कुछ मौके थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493