लैटिन अमेरिका का दौरा करेंगे ट्रंप

वाशिंगटन, 11 मार्च (आईएएनएस)। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद अगले महीने अपने पहले लैटिन अमेरिका दौरे पर जाएंगे।

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार शाम यह घोषणा कर बताया कि राष्ट्रपति पहले पश्चिमी गोलार्ध राष्ट्रों की एक शिखर बैठक के लिए पेरू की यात्रा करेंगे।

इसके बाद वह कोलंबिया जाएंगे और अपने समकक्ष जुआन मैनुएल सांतोस से मिलेंगे जिन्होंने मई 2017 में वाशिंगटन का दौरा किया था।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, “यह दौरा इस क्षेत्र में हमारे सहयोगियों के साथ हमारे ऐतिहासिक संबंधों को गहराने और अमेरिका के लोगों के लिए सुरक्षा और समृद्धि में सुधार के लिए हमारी संयुक्त प्रतिबद्धता को मजबूत करने के राष्ट्रपति के संकल्प को दर्शाता है।”

व्हाइट हाउस के अनुसार, यह दौरा उन देशों के साथ संबंध स्थापित करने के महत्व को इंगित करता है जो हमारे मूल्यों को साझा करते हैं और मजबूत लोकतंत्र, निष्पक्ष और पारस्परिक व्यापार व सुरक्षित सीमाओं में एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की प्रतिबद्धता में विश्वास करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493