डेविस कप : भारतीय टीम में पेस की वापसी

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने डेविस कप के लिए भारतीय टीम में वापसी की है।

डेविस कप में भारतीय टीम का सामना अगले माह चीन से होगा।

पिछले साल अप्रैल में उजबेकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए पेस राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं थे। इसके साथ ही वह कनाडा के खिलाफ वर्ल्ड ग्रुप प्ले-ऑफ का मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे।

भारत के 44 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी पेस का लक्ष्य इटली के पूर्व टेनिस स्टार खिलाड़ी निकोला पीट्रांगेली के 42 डेविस कप मैच की जीत के रिकॉर्ड को तोड़ना है।

भारतीय टीम का सामना चीन से तिआनजिन में छह और सात अप्रैल को होगा।

पेस के अलावा, राष्ट्रीय टीम में युकी भांबरी, रामकुमार रामानाथन, सुमित नागपाल, रोहन बोपन्ना और दिविज शरण शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493