एफएमएससीआई के ‘मोटरस्पोर्टस पर्सन ऑफ द ईयर’ बने अनिंथ रेड्डी

चेन्नई, 11 मार्च (आईएएनएस)। हैदराबाद के स्पीडस्टार अनिंथ रेड्डी को रविवार को एफएमएससीआई के ‘मोटरस्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना गया है। एक शानदार समारोह में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।

2014 में पदार्पण करने वाले इस 26 साल के युवा खिलाड़ी का पिछला सीजन शानदार रहा है। उन्होंने दो नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप में एमआरएफ एफएफ 1600 और यूरो जेके 17 के खिताब अपने नाम किए थे।

एफआईए की मोटर स्पोर्ट परिषद के सदस्य गौतम सिंघानिया और उसके अध्यक्ष अकबर इब्राहिम ने यह ट्रॉफी अनिंथ को प्रदान की।

अनिंथ ने कहा, “इस पुरस्कार के लिए मैं एफएमएससीआई का शुक्रिया करता हूं। साथ ही युवा खिलाड़ियों के लिए कई तरह के मंच मुहैया कराने के लिए भी मैं उनको धन्यवाद देता हूं।”

इस साल देश के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अर्जुन मैनी, जेहान दारूवाला, आदित्य पटेल, अरमान इब्राहिम, गौरव गिल और अभिलाष पीजी को भी सम्मानित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493