अफगानिस्तान : तालिबान के हमले में 7 नागरिकों की मौत

काबुल, 12 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में तालिबानी आतंकवादियों द्वारा रॉकेट से एक वाहन पर किए गए हमले में बच्चों सहित सात अफगान नागरिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

काबुल, 12 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में तालिबानी आतंकवादियों द्वारा रॉकेट से एक वाहन पर किए गए हमले में बच्चों सहित सात अफगान नागरिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हमला रविवार को बाटी कोट जिले में रात 8.30 बजे के आसपास हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि घायलों में से एक की हालत नाजुक है।

प्रांत के गवर्नर मोहम्मद गुलाब मंगल ने हमले की कड़ी निंदा की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493