लंदन, 12 मार्च (आईएएनएस)। गायिका केरी कैटोना अपने पूर्व पति जॉर्ज के द्वारा कथित तौर पर जान से मारने की धमकी के बाद डरी हुई हैं।
‘एटॉमिक किटन’ बैंड की पूर्व सदस्य ने मां को भी जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस को बुलाया।
वह छह साल के संबंध के बाद पिछले साल जॉर्ज से अलग हो गई थीं।
समाचार पत्र संडे पीपुल के मुताबिक, कैटोना ने कहा कि उनकी तीन साल की बेटी डिलन-जॉर्ज के साथ वीडियो कॉल के दौरान जॉर्ज गुस्सा हो गए थे क्योंकि उन्हें (जॉर्ज) को लगा कि इस दौरान बेटी थोड़ा अजीब व्यवहार कर रही है।
जॉर्ज ने बेटी के व्यवहार के लिए कैटोना को जिम्मेदार ठहराया और उन्हें जान से मारने और उनकी मां पर मुकदमा करने की धमकी दी।
dharmpath.com dharmpath