मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईशा गुप्ता का कहना है कि वह अपनी पहली ईरानी फिल्म ‘डेविल्स डॉटर’ में काम का आनंद ले रही हैं और यह उनके लिए बेहद शानदार अनुभव है।
ईशा एक महीने से मुंबई में शूटिंग कर रही है। वह अप्रैल में इस परियोजना की शूटिंग करेंगी और ज्यादातर दृश्यों की शूटिंग मड आइलैंड में होगी।
वह घोरबन मोहम्मदपौर के साथ काम करने पर खुश हैं, जो ‘सलाम मुंबई’ और ‘डेले बिघारार’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
ईशा ने कहा, “मैं फिल्म ‘डेविल्स डॉटर’ में घोरबन मोहम्मदपौर जैसे निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिलने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं उनकी फिल्मों की प्रशंसक रही हूं और अब मुझे उनके साथ काम का मौका मिला है। यह सपना पूरा होने जैसा है। ईरानी फिल्म उद्योग का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है।”
ईशा ‘जन्नत 2’, ‘रुस्तम’ और ‘कमांडो 2’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath